रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: किच्छा। व्यापारी सतीश खुराना की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सतीश खुराना पुत्र भगवान दास खुराना निवासी सुनहरी किच्छा एक जुलाई को सुबह घर से सैर पर निकले थे। घर से कुछ दूरी पर बरेली रोड स्थित जेपी राइस मिल गेट के सामने नाले में उनका शव मिला। सतीश खुराना के पुत्र रितिक खुराना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...