रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। पीलीभीत मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार खटीमा में एक मिठाई की दुकान में मैनेजर था। वह शुक्रवार की देर रात खटीमा से अपने गांव भगचुरी जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। भगचुरी के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश मौर्या पुत्र सुभग्गा मौर्या खटीमा में सितारगंज मार्ग पर एक मिठाई की दुकान में बतौर मैनेजर काम करते थे। शुक्रवार देर रात वह खटीमा से बाइक पर अपने गांव भगचुरी जा रहे थे। पीलीभीत मार्ग पर ईस्टर फैक्ट्री के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री की एंबुलेस से सुरेश को उप नागरिक चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिक रात ह...