Rudrapur News: सकुशल बरामद हुई तीनों नाबालिग
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: किच्छा। लालपुर से लापता तीन नाबालिग युवतियों को पुलिस ने उझानी बदायूं से सकुशल बरामद कर लिया। किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 13 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय पुत्री , 17 वर्षीय भतीजी और उनकी कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग घर से बगैर बताए लापता हो गयी थी। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि रविवार देर सांय तीनों नाबालिगों को उझानी बदायूं से सकुशल बरामद कर लिया गया है। नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.