रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा, हल्द्वानी मंडल आनंद सिंह उनियाल ने शाम करीब चार बजे औचक निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रो. भरत सिंह, प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. प्रेमप्रकाश, प्रो. चारु चंद्र और डॉ. प्रद्युम्न रिछारिया ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

महाविद्यालय के विकास के लिए प्रयास संयुक्त निदेशक ने आईटी लैब, महिला छात्रावास व कॉमर्स भवन को शीघ्र महाविद्यालय को हस्तांतरित कराने का आश्वासन दिया। साथ ही मंडी समिति और पेयजल विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति क...