रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। दिनेशपुर में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान महाअष्टमी और महानवमी के संधि काल में मां दुर्गा के समक्ष पारंपरिक विधि-विधान से प्रतीकात्मक बलिदान किया गया। पूजा पंडालों में ढाक और कांस्य की गूंज के बीच वैदिक मंत्रोच्चार हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पुरोहित असीत चक्रवर्ती ने बताया कि बंगाली संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में संधि पूजा का विशेष महत्व है। महाअष्टमी की समाप्ति और महानवमी के प्रारंभ के बीच पड़ने वाले संधि काल में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान खड़ग पूजन के बाद प्रतीकात्मक बलिदान की परंपरा निभाई जाती है। सात्विक परंपरा के तहत पशु बलि के स्थान पर केला, गन्ना या कुष्मांड (कद्दू) का प्रतीकात्मक छेदन कर मां ...