रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एसबीएनएल लॉजिस्टिक में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह घर के किचन में बेसुध मिला। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव मोर्चरी में रखवा दिया है। 58 वर्षीय मदनलाल पुत्र चंद्रराम मूल रूप से सादपुरा राजगढ़, जिला चुरू राजस्थान के निवासी थे। वह वार्ड नंबर दो, शिमला बहादुर में आकाश गंगवार के मकान में सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले विनय के साथ किराये पर रहते थे। मदनलाल ट्रांजिट कैंप स्थित हनुमान मंदिर के पास एसबीएनएल लॉजिस्टिक में काम करते थे। गुरुवार रात विनय ड्यूटी पर गया था, जबकि मदनलाल कमरे में ही थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे विनय घर लौटा तो मुख्य गेट बंद मिला। उसने म...