रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। संजयनगर खेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में सोमवार को विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा के भव्य पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मां दुर्गा के पंडाल में आकर मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...