रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिले की औद्योगिक इकाइयों और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर श्रम विभाग, भारतीय मजदूर संघ और संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक का विवरण बुधवार को उप श्रम आयुक्त केके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में चीनी मिल, पार्ले पंतनगर, पार्ले सितारगंज, महिंद्रा, ब्रिटानिया समेत अन्य औद्योगिक इकाइयों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों के कानूनी अधिकारों, हितों और उन्हें मिलने वाले लाभों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

समस्याओं के समाधान का प्रयास सभी पक्षों ने आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम...