रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: खटीमा। राजीव नगर में गुरुवार सुबह एक मंदिर में श्रद्धालु बनकर आए युवक ने मौका पाकर दानपात्र से रुपये चुरा लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजीव नगर निवासी महेंद्र सिंह कठायत के आवास परिसर में हनुमान जी का मंदिर है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र में मंदिर में काफी लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। गुरुवार सुबह भी लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक अकेले पूजा करने के बहाने मंदिर में आया। दानपात्र का लॉक खुला होने पर युवक ने मौका देखकर उसमें रखे रुपये चुरा लिए। युवक की यह हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...