रुद्रपुर, नवम्बर 28 -- Rudrapur News: खटीमा। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज झनकट में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में शेयर आउट इवेंट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन की स्कूल फैसिलिटेटर वैष्णवी खाती ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों, नवाचार और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग को समझाया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुतीकरण क्षमता देखने को मिली। मॉडलों का मूल्यांकन विद्यालय के प्रधानाचार्य एनआर वर्मा, शिक्षक भुवन चंद्र कालोनी, राजकुमार और चंद्रबाला ने किया। निर्णायक मंडल ने मॉडलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की मेहनत, रचना...