रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: खटीमा। अमाऊं के श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। इससे पूर्व रविवार को मंदिर परिसर से नगर में कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्ति गीतों व भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। गणेश पूजा व भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर कथा शुरू की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर सिंह खाती, मनोज सिंह कन्याल, राजेंद्र सिंह, भुवन चंद्र भट्ट,भगवान सिंह मेहता, बब्बी जोशी, जोहर सिंह बसेड़ा, दर्जाधारी किशन सिंह बिष्ट, मोहिनी पोखरिया, अमित जोशी, धाना भंडारी, प्रेमा महर, कमला देवी, पुष्पा देवी, अनिता, संगीता राना, एमएम जोशी, कैलाश जोशी, भुवन,जोशी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...