रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: सितारगंज। शहीद ऊधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट की ओर से राजकीय महाविद्यालय सिसौना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 36 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में स्वर्गीय बालकृष्ण देवकी जोशी ब्लड बैंक, हल्द्वानी की टीम ने रक्त संग्रह किया गया। प्राचार्य डॉ. रेणु बंसल एवं प्रोफेसर डॉ. महेश चंद्र आर्य का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। उन्होंने रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया और शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रस्ट के सदस्य रवि जोरा, अमित बोरा, सारांश पानू, विक्रांत तिवारी एवं अमरदीप रंधावा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...