रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: खटीमा। शारदा सागर जलाशय में पिछले करीब दो वर्षों से मत्स्य ठेका नहीं होने के बीच अवैध मछली पकड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलाशय में कई अलग-अलग समूह सक्रिय हैं, जो नाव और जाल के सहारे मछली पकड़कर उसे आसपास के बाजारों और बाहरी मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। आरोप है कि मछली तस्करी का यह नेटवर्क जलाशय से जुड़े जंगल और ग्रामीण रास्तों का भी इस्तेमाल करता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग समूहों में कई लोग काम करते हैं और प्रत्येक समूह के संचालन के लिए एक व्यक्ति नाव, जाल और टॉर्च आदि की व्यवस्था करता है। पकड़ी गई मछलियों को मौके पर ही खरीदकर एकत्र किया जाता है। पर्याप्त मात्रा होने पर इन्हें वाहनों के जरिए बाहर भेजे जाने की बात कही जा रही है。

जंगल के रास्तों से भी निकलती ...