रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात कोतवाली ट्रांजिट कैंप को डायल 112 पर सूरज बोरा ने सूचना दी कि जगतपुरा आवास विकास के पास उनका पड़ोसी शंकर सिंह रौतेला मारपीट पर उतारू है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शंकर सिंह रौतेला पुत्र हरेन्द्र सिंह रौतेला निवासी बिलौरी, थाना झिरौली, जिला बागेश्वर, हाल निवासी अतिथि रेस्टोरेंट वाली गली, आवास विकास, पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस के समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इस पर पुलिस टीम ने शांति भंग के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...