रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी नंबर दो ढांकानी स्थित मां नंदा देवी मंदिर परिसर में 18 और 19 सितंबर को नंदा अष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में मेला कमेटी की बैठक हुई। इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में महोत्सव को पारंपरिक कुमाउनी संस्कृति के अनुरूप भव्य और आकर्षक बनाने पर चर्चा की गई। मंदिर के रंग-रोगन व सजावट, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की खरीद, श्रद्धालुओं की सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कमेटी ने आयोजन से जुड़े सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- हिमालय बचाने को नंदा देवी मंदिर कमेटी ने ली शपथ,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प मेला कमे...