रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। शुक्रवार को शांतिपुरी क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट ने ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को गांधी एवं शास्त्री के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने संयुक्त रूप से रामधुन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा गांधी बाल विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शांतिपुरी नंबर-2 तथा खादी ग्रामोद्योग संस्थान शांतिपुरी नंबर-2 में भी गांधी एवं शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शंकरगढ़ में धूमधाम से म...