रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। हंस विहार फेज-1, फेज-2, डिवाइन पार्क, आनंदम और फौजी मटकोटा क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनियों को शहरी फीडर से जोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद पांचों कॉलोनियां अब भी ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर बिजली कटौती होती है। लो वोल्टेज और बार-बार बिजली आने-जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में रात के समय बिजली कटौती से समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने हंस विहार फेज-1, फेज-2, डिवाइन ...