Rudrapur News: शराब की भट्ठी पकड़वाने पर जान से मारने की धमकी
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: सितारगंज। शराब की भट्ठी पकड़वाने वाले ग्रामीणों ने जान का खतरा बताया है। आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोगेन्द्र सिंह, बूटा सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दौदाफार्म बसगर ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वे अपने गांव को नशा मुक्त कराना चाहते है। 10 जुलाई को गिन्दर सिंह, सतनाम सिंह, कालू सिंह, रिंकू सिंह, जस्सा सिंह एवं इनका साथ देने वाला राजू सिंह निवासी दौदाफार्म बसगर की कच्ची शराब की भट्ठी पकड़वाई थी। रविवार को इन्ही लोगों ने फिर से बोरिंग के पास शराब भट्ठी लगा दी। आरोप लगाया कि भट्ठी पकड़वाने पर जान से मारने की धमकी दी है। जान-माल का खतरा बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.