रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति का व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगों ने दो खातों से कुल 1.39 लाख की रकम उड़ा दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड नंबर-छह रम्पुरा निवासी महेश कुमार पुत्र लेखराज ने बताया कि उसका एक खाता पंजाब नेशनल बैंक की नैनीताल रोड आवास विकास शाखा में और दूसरा बैंक खाता बैंक आफ बड़ौदा की भगत सिंह चौक शाखा में है। बीते 25 मई को दोपहर ढाई बजे उसका व्हाट्सएप अचानक हैक हो गया। बाद में जब बैंक स्टेटमेंट निकला तो पता चला कि इसी दिन पीएनबी के खाते से यूपीआई के माध्यम से 79 हजार और बीओबी के खाते से 60 हजार रुपये की निकासी हुई है। जबकि उसने किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं किया। उसका आरोप है कि अज्ञात साइबर ठगों ने व्हाट्सएप हैक कर ...