Rudrapur News: व्रतियों ने ग्रहण किया मिट्टी के चूल्हे पर बना खीर-रोटी का प्रसाद
रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को रुद्रपुर में खरना पूरे श्रद्धा भाव और शुद्धता के साथ मनाया गया। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की आंच पर बनी गुड़ की खीर यानी रसियाव और घी लगी रोटी का प्रसाद ग्रहण किया और इसके साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प लिया। खरना को कई जगहों पर लोहंडा भी कहा जाता है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व पर शनिवार को खरना के साथ व्रतियों ने कठिन साधना शुरू की। सुबह से ही व्रतियों के घरों में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया। व्रतियों ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान किया, साफ वस्त्र धारण किए और भगवान सूर्य और छठी मैया का ध्यान कर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद सूर्योद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.