रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज और महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित देवभूमि अंगदान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ब्रेन-डेड की स्वीकृति को अंगदान के क्षेत्र में बड़ी जरूरत बताया। प्राचार्य प्रो. डॉ. सीपी भैंसोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त पूर्व निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड और देवभूमि अंगदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती रहे। उन्होंने अंगदान के महत्व और जरूरत के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अंगदान करें तो मौत के बाद भी धड़कती ...