रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। निर्माणाधीन बस टर्मिनल की जद में आने के बाद हटाई गई विश्वकर्मा मार्केट के प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को मेयर विकास शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और प्रभावित व्यापारियों के साथ जेपीएस स्कूल और कल्याणी नदी के बीच प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के आकार, भूमि आवंटन, नक्शे और मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। मेयर ने अधिकारियों को भूमि आवंटन से संबंधित औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह पात्र व्यापारियों को दुकानों के लिए भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद भूमि पूजन कर मार्केट निर्माण की शुरुआत की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शास्त्री चौक पर मल्टी कॉम्प्ल...