रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: गूलरभोज। विधायक अरविंद पांडे ने बुधवार को कैंप कार्यालय में श्रम कार्डधारकों के लिए शिक्षण सामग्री एवं स्वच्छता सामग्री योजना के तहत किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्री दिनेशपुर नगर पंचायत के नौ वार्डों, चंदन नगर और रामबाग ग्राम सभा के श्रमिक कार्डधारकों को वितरित की गई। विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि श्रमिक वर्ग प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। अगले चरण के सामग्री वितरण कार्यक्रम की सूचना जल्द जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...