रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भीषण गर्मी में आमजन को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक निधि से विधवानी मार्केट मोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा के निकट स्थापित शीतल जल प्याऊ का गुरुवार को विधायक शिव अरोरा ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। इस प्याऊ से बाजार क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों, राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि इससे पहले ट्रांजिट कैंप, संजय नगर, डीडी चौक और रमपुरा सहित अन्य स्थानों पर भी शीतल जल प्याऊ स्थापित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...