रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। लालपुर स्थित देवस्थली विद्यापीठ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मंगलवार को डीफार्मा, बीफार्मा और एमफार्मा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन-2026 दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाइनक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, सिडकुल पंतनगर के मानव संसाधन प्रमुख अशोक कुमार, प्रबंध निदेशक मनीन्द्र सिंह कोश्यारी, कार्यकारी निदेशक आरसी चौधरी, मुख्य परामर्शदाता प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, परिसर निदेशक डॉ. सीएस मेहता, निदेशक-कम-प्राचार्य डॉ. हिमांशु जोशी और ड्रग लैबोरेटरी रुद्रपुर के औषधि विश्लेषक महेंद्र सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने कहा कि फार्मेसी क...