रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के सभागार में सोमवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जिला जज आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों को बच्चों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए नशे, साइबर अपराध और लैंगिक अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता जिला जज आशीष तिवारी ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को किसी भी अनुचित व्यवहार के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना पूरे समाज क...