रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: पंतनगर। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विधिक ज्ञान के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद नागरिकों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि जिन व्यक्तियों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, वह नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के पात्र हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Dumka News: बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना का जागरूकता कार्यक्रम

हिंद...