Rudrapur News: विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया
रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: खटीमा। 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ गदरपुर की ओर से गुरुवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आपदा प्रबंधन और बचाव विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनडीआरएफ की टीम ने छात्र-छात्राओं को आपदाओं से बचाव के तरीके सिखाए। एनडीआरएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को मानवीय और प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अचानक हार्ट अटैक आने, चोट लगने और बीमारी के दौरान प्राथमिक उपचार एवं बचाव के तरीके बताए। साथ ही बाढ़, भूकंप, आंधी और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपाय भी समझाए। यहां विद्यालय के प्रभारी उपप्राचार्य हरीश लाल आर्य, डॉ. एके सिंह, योगेंद्र सिंह, डॉ. हेमलता पाठक, अदिति वर्मा, पिंकी सिंह, स्मृति मंडल, पूजा भट्ट, ममता सोराड़ी, ललित जोशी और कमला जोशी आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.