रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार की दोबारा वापसी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति शुरू कर दी है। दिनेशपुर निवासी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विजय मंडल को सितारगंज विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने विजय मंडल को सितारगंज विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- ...