रुद्रपुर, नवम्बर 11 -- Rudrapur News: खटीमा। पटाखे की चिंगारी से पराली के ढेर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। जिसकी वजह से पराली के दो ढेर जलने से बच गए और आग आगे नहीं बढ़ सकी। मंगलवार रात 11 बजे विचपुरी गांव में हरिशंकर तिवारी के घर के पास पराली के ढेर में आग लग गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने हौज पाइप से पानी की बौछार कर आग बुझाने शुरू कर दिया। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पा लिया। इस दौरान परली के छह ढेर जलकर राख हो गए लेकिन दो ढेर फायर यूनिट की तत्परता से जलने से बच गए। आग बुझाने में फायर टीम के लीडिंग फायरमैन राजेंद्र सिंह मल, फायरमैन सत्येंद्र यादव, फायरमैन विक्रम सिंह भंडारी, फायर वूमेन रंजना खर्कवाल, फायर वूमेन ...