Rudrapur News: विकास कार्यों में टीवीएस संघ भी निभाएगा भूमिका : बोरा
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। गोपाल बोरा के तराई विकास सहकारी (टीवीएस) संघ के दूसरी बार चेयरमैन निर्वाचित होने पर बुधवार को मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोपाल बोरा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। तराई विकास संघ को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की जो धारा बह रही है, उसमें तराई विकास संघ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन दान सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज और क्षेत्र दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.