Rudrapur News: वाहन की चपेट में आने से बरेली के श्रमिक की मौत
रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। लालपुर एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। 55 वर्षीय सुखलाल पुत्र डालचंद निवासी मवई काज्यान, थाना शेरगढ़, बरेली मेहनत-मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम वह लालपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से सुखलाल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सुखलाल के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। लालपुर चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.