Rudrapur News: वारदात की फिराक में घूम रहा युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: किच्छा। वारदात की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। शनिवार रात करीब दस बजे एसआई जय प्रकाश चंद्र पुलिस टीम के साथ दरऊ रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक कार सवार युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम इंजमाम खान पुत्र मोहसीन खान निवासी ग्राम दरऊ बताया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.