Rudrapur News: वर्कशॉप से पेड़ी हैरो चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। कोतवाली गदरपुर क्षेत्र के सरदार नगर स्थित एक कृषि यंत्र वर्कशॉप से पेड़ी हैरो चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरदार नगर निवासी अनिल राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी वर्कशॉप में विभिन्न कृषि उपकरण रखे रहते हैं। 10 जुलाई को निरीक्षण के दौरान एक पेड़ी हैरो गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 1 जुलाई की रात करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति हैरो चोरी करते हुए दिखाई दिया। काफी तलाश के बाद भी उपकरण नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Mau News: दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.