रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। राणा प्रताप इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। समिति में वरुण अग्रवाल अध्यक्ष और तारा दत्त कांडपाल को प्रबंधक चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा की देखरेख में हुई। समिति की कार्यकारिणी में 12 सदस्यों को भी चुना गया। प्रबंध समिति की नवगठित कार्यकारिणी में तारा दत्त कांडपाल प्रबंधक, संतोष अग्रवाल उप प्रबंधक, वरुण अग्रवाल अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष, विशाल गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा रंजन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, जगदीश चन्द्र पाण्डेय, सौरभ अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुनील रैदानी व रामबाबू अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय परिवार ने ...