रुद्रपुर, नवम्बर 26 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने पुलभट्टा बैरियर पर एक ट्रक से 29.61 घन मीटर जलौनी लकड़ी बरामद की। टीम ने ट्रक को सीज कर भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग राहुल मिश्रा और उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल जोशी के निर्देशन में वन विभाग की टीम पुलभट्टा बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने यूपी से उत्तराखंड की ओर आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने ट्रक की गति बढ़ा दी। शक होने पर वन विभाग की टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। चालक ने ट्रक को सितारगंज रोड की ओर मोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने दूरभाष से इसकी सूचना पिपलिया बैरियर स्टाफ को दी। इसके बाद पिपलिया स्टाफ ने बैरिकेड लगाकर ट्रक को रोक लिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाक...