रुद्रपुर, नवम्बर 9 -- Rudrapur News: खटीमा। चकरपुर वन चौकी स्थित क्रू स्टेशन परिसर में रविवार सुबह बाघ एक बछड़े को घसीटकर जंगल ले गया, जहां उसने उसे मार डाला। इस घटना से हड़कंप मच गया। चकरपुर वन चौकी इंचार्ज शाहिद ने बताया कि क्रू स्टेशन परिसर में एक बछड़ा घूम रहा था। इसी दौरान जंगल से आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल ले गया, जहां उसे मार डाला। उन्होंने बताया कि क्रू स्टेशन के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही परिसर में रोशनी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि जंगली जानवरों के आने पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और समय रहते सतर्कता बरती जा सके। वन चौकी परिसर में बाघ की लगातार आवाजाही को देखते हुए कर्मचारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...