Rudrapur News: वन्य जीव संरक्षण को लोगों को जागरूक करेंगे वनकर्मी
रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- Rudrapur News: खटीमा। वन्य जीव सप्ताह के पुरानी तहसील सभागार में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी खटीमा हरेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में खटीमा, किलपुरा और सुरई रेंज के वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में पश्चिमी वृत्त के वरिष्ठ बायोलॉजिस्ट प्रशांत कुमार ने वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण में विभागीय कर्मचारियों के साथ ही आमजन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करने तथा लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Haldwani News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.