रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। ट्रांसपोर्टर ने अपने रिश्तेदार पर लोन चुकाने के बावजूद ट्रक उसके नाम नहीं करने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पुलभट्टा के फर्म मै. शर्मा रोडलाइंस ट्रांसपोर्ट नगर के स्वामी अमित कुमार शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा ने अपने रिश्तेदार पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि संतोष शर्मा निवासी वार्ड 5 सुनहरी किच्छा के नाम पर एक 10 टायरा ट्रक क्रय कर 20 लाख रुपये का लोन फाइनेंस कराया था। इसमें तय हुआ था कि लोन पूरा होने के बाद संतोष शर्मा उसके नाम पर ट्रक ट्रांसफर कर देगा। लोन व ब्याज चुकाने के बाद भी संतोष शर्मा उसके नाम ट्रक नहीं कर रहा है। उसके दबाव बनाने पर संतोष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस द...