रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। सिडकुल ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की बाइक जयनगर के पास सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर के वार्ड नंबर-5 निवासी अमित विश्वास सोमवार सुबह अपने दोस्त की बाइक से सिडकुल ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जयनगर के पास अचानक सड़क पर घूम रहा लावारिस पशु बाइक के सामने आ गया। बाइक की पशु से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अमित बाइक से छिटककर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन अमित को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में उनके कंधे की हड्डी टूट गई है और ऑपरेशन की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...