Rudrapur News: लावारिस पशु से टकराई बाइक, दो घायल
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: किच्छा। रुद्रपुर रोड पर लावारिस पशु से बाइक टकराने पर बाइक चालक और उसकी रिश्तेदार महिला घायल हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हे रैफर कर दिया। शुक्रवार देर सांय आरिफ पुत्र वली मोहम्मद निवासी मंडनपुर बहेड़ी अपनी बुआ अनवरी निवासी वार्ड 15 किच्छा को बाइक पर बैठाकर रुद्रपुर से किच्छा आ रहे थे। एनएच- 74 पर उनकी बाइक अचानक सामने आए लावारिस पशु से टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। आनन फानन उन्हे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.