रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सड़कों पर बढ़ती लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर सड़कों से लावारिस पशुओं को हटाने, उनके लिए उचित आश्रय या गोशाला की व्यवस्था करने और किसानों की फसलों को बचाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की सड़कों पर बड़ी संख्या में लावारिस पशु दिन-रात बैठे और घूमते रहते हैं। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर रात के समय सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इससे राहगीरों के साथ ही दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशोर हा...