रुद्रपुर, जुलाई 8 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलिस ने 91.16 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। मंगलवार शाम लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद पुलिस एवं एसओटीएफ टीम के साथ लालपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें गुरुद्वारे वाली गली में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 91.16 ग्राम स्मैक और एक हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर किच्छा बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक भोजीपुरा, बरेली निवासी समीर से खरीद कर लाया है। यह भी पढ़ें- लालपुर में 91.16 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार वह स्मैक 2500 रुपये प्रति ग्राम खरीद कर 3500 रुपये में बेचता ...