Rudrapur News: लालपुर क्षेत्र के यात्री शेड में मिला युवक का शव
रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। लालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर रोड स्थित यात्री शेड में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत अत्यधिक नशे के कारण होने की आशंका है। मंगलवार को लालपुर पुलिस को सूचना मिली कि महाराजपुर रोड किनारे बने यात्री शेड में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक मृत मिला। उसकी पहचान 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र इंद्रजीत निवासी नगला नगर रामगढ़, फिरोजाबाद यूपी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.