Rudrapur News: लायंस क्लब ने वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में रोपे 27 पौधे
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: खटीमा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लायंस क्लब खटीमा सेवा ने चकरपुर स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस दौरान 27 पौधे लगाए गए। क्लब की अध्यक्ष पुष्पा राठौर सक्सेना ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यहां नरिंदर सिंह गिल, क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट जितेंद्र पारुथी, सचिव मनोज कन्याल,कोषाध्यक्ष केसर पारुथी, नरिंदर सिंह गिल, कमल असवाल, कुलदीप राणा, कमल गहतोड़ी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.