रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। लायंस क्लब की ओर से शनिवार को लायंस पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही एवरेस्ट फतह करने वाली खटीमा की बेटी तिला सेन को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब के अध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को नमन करना तथा समाज की उन विभूतियों का सम्मान करना था जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से क्षेत्र और देश का नाम गौरवान्वित किया। इसी क्रम में सूबेदार जगत सिंह बसेड़ा की की पत्नी हीरादेवी को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि इस अवसर पर ओश...