रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज से लापता किशोरी की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। किशोरी की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज है। परिजन धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पुलिस ने लापता किशोरी की तलाश में किशननगढ़-दरिया क्षेत्र में होटल-ढाबों में तलाशी अभियान चलाया। एसएसआई जावेद मलिक, हेड कांस्टेबल मतलूब खान एवं कांस्टेबल प्रेम सिंह ने लालड़ू-किशनगढ़-दरिया क्षेत्र में पहुंचकर गुमशुदा किशोरी की तलाश की। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं अन्य संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग एवं पूछताछ की। साथ ही डोर-टू-डोर अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की। गुमशुदा किशोरी के पंफलेट चस्पा कर एवं लोगों को दिखाकर उसकी तलाश की कोशिश की। गुमशुदा के किसी होटल, ढाबा, रेस...