रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। लंबे समय से लंबित 12 सूत्रीय मांगों पर शासनादेश जारी न होने से नाराज उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो पांच अक्टूबर के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में कनिष्ठ सहायक को लेवल-5 (ग्रेड वेतन 2800) अनुमन्य करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर प्रशासनिक अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर मुख्...