रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नगर के बस स्टैंड स्थित प्राचीन मुख्य रामलीला में रविवार रात हनुमान की वापसी, विभीषण का श्रीराम की शरण में आना, अंगद-रावण संवाद और कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रविवार को रामलीला का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने सपरिवार दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन संदीप धीर और विजय जग्गा ने किया। लीला की शुरुआत हनुमान की किष्किंधा वापसी और प्रभु श्रीराम को माता सीता का संदेश सुनाने से हुई। चूड़ामणि पाकर श्रीराम भावुक हो उठे। उधर, रावण के दरबार में विभीषण ने उसे सीता को लौटाने और धर्म का मार्ग अपनाने की सलाह दी, लेकिन रावण ने अपमानित कर उन्हें लंका से निष्कासित कर दिया। यह भी पढ़ें- D...