रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शक्ति विहार निवासी एक व्यक्ति ने गैस रेगुलेटर की शिकायत करने गए अपने दो बेटों के साथ दुकानदार, उसकी पत्नी और अन्य युवकों द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शक्ति विहार निवासी मुक्तेश्वर यादव ने बताया कि उनके पुत्र मयंक यादव ने 19 जून को जगतपुरा वार्ड नंबर-6 स्थित शेखर चौहान की गैस दुकान से सिलेंडर का रेगुलेटर खरीदा था, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया था। आरोप है कि रेगुलेटर सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत करने के लिए 28 जुलाई को मयंक और उसका भाई रोहित यादव दुकान पर पहुंचे। रेगुलेटर बदलने और उसे ठीक करने को लेकर दुकानदार शेखर चौहान और उनकी...